शहद का उपयोग करें: शहद का उपयोग करना, खांसी को दबाने का और गले की खराश में राहत पाने का एक प्रभावशाली तरीका है |कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि शहद न सिर्फ सामान्य तौर पर मिलने वाली खांसी की दवाओं के समान खांसी को कम करने में असरदार है बल्कि कभी-कभी उनसे भी ज्यादा प्रभावशाली होती है |शहद म्यूकस मेम्ब्रेन को आवरित करने और राहत पहुँचाने में मदद करती है | अगर खांसी के कारण सोने में परेशानी होती हो तो सोने के पहले शहद का सेवन करना बहुत लाभकारी हो सकता है |यह बच्चों और वयस्कों के लिए उचित है, लेकिन एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शहद न दें क्योंकि इससे उनमे नवजात भोज्य विषाक्तता (infant botulism) की सम्भावना बढ़ जाती है |आप शहद को सीधे ले सकते हैं | खांसी बने रहने पर प्रत्येक कुछ घंटों में 1 बड़ी चम्मच शहद लेते रहें | अन्य रूप में, आप 1 बड़ी चम्मच शहद या इससे ज्यादा शहद को एक गिलास गर्म चाय में नीम्बू के साथ मिलाकर ले सकते हैं |कुछ अध्ययन बताते हैं कि शहद, डेक्सट्रोमेथोर्फेन (dextromethorphan) जैसे कफ़ सप्रेसेंट (cough supperessant) के समान प्रभावी होती है और सामान्य रूप से मिलने वाले कई कफ़ सप्रेसेंट में अधिकतर सामग्री के रूप में उपयोग की जाती है |