shivam singh Rajput

Thursday, 4 April 2019

मैं राष्ट्रवाद का समर्थक हूँ !


मैं न मोदी भक्त हूँ न भाजपा का कार्यकर्ता ।
मैं राष्ट्रवाद का समर्थक हूँ इसलिए मोदी का सपोर्ट करता हूँ । समय समय पर मैंने सरकार की गलत नीतियों का विरोध और सबके साथ सबके विकास का समर्थन भी किया है । कांग्रेस का राष्ट्रविरोधी एजेंडा आज किसी से छिपा नही है , जिसे कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी मुखर किया है । समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाजवादी पार्टीयाँ समाजवाद को भूल परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं । सत्ता के लालच में सभी पार्टियां ठगबंधन कर देश को लूटने का प्लान बना रही है । ऐसे विषम समय मे हमारे पास मोदी जी के अलावा अन्य विकल्प नही है । भ्रष्टाचार , कालाधन , राममंदिर, धारा 370 जैसे विषयों पर सरकार ने अपेक्षाकृत काम नही किया , परन्तु अन्य पार्टियों के तो एजेंडे में इनका नाम ही नही है । अतः मेरा तो यही मत है कि आप सभी इस बार अपने देश को सर्वोपरि रखते हुए शत प्रतिशत वोट करे ।
कभी कभी लोग कहते हैं आप पण्डित है आप तो भाजपा को वोट करेंगे , तो मैं आपको बता दूं कि भाजपा सहित किसी भी राजनैतिक पार्टी ने कभी भी ब्राह्मणों पर ध्यान नही दिया है।  भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव अवकाश को खत्म करने वाली व राष्ट्रहित को अनदेखा कर sc st कानून लाने वाली पार्टी भाजपा थी , अतः स्पष्ट है हम ब्राह्मणवाद के कारण नही अपितु राष्ट्रवाद के कारण भाजपा के पक्षधर हैं !

                       जय राष्ट्रवाद
           ((Shivam Singh Rajput))