shivam singh Rajput

Wednesday, 2 December 2020

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर........

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद ईकाई द्वारा शहर के नावेल्टी लान में एक गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवि डा आलोक शुक्ला जी के नेतृत्व में कई नामी-गिरामी कवियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर अपनी कविताएं प्रस्तुत की।
        इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुंवर भूपेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देश पर आज हम सब यहां पर एकत्रित हुए हैं और हम पार्टी के स्थापना दिवस को  जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहे और यह संकल्प ले रहे हैं कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी  प्रतिदिन कम से कम 5 सदस्य अवश्य बनाएगा और यदि हम ऐसा कर ले गए तो बहुत जल्द वह दिन आएगा जब प्रदेश में जनसत्ता दल की सरकार होगी और राजा भैया प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे और हम  सबका सपना साकार होगा ।
       प्रधान महासचिव मनोज सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज चारों ओर जनसत्ता पार्टी का परचम लहरा रहा है और पार्टी के पदाधिकारियों की पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लगन के कारण जनसत्ता दल बहुत तेजी से अपना विस्तार कर रही है जिसको देखकर हम यह आशा करते हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश में जनसत्ता दल की सरकार होगी और सबसे निचले पायदान के व्यक्ति को न्याय मिलेगा ।
       कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कुंवर भूपेंद्र सिंह बॉबी , प्रधान महासचिव अधिवक्ता मनोज सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आई पी सिंह ,जिलाध्यक्ष (यु0मो0) विजय प्रताप सिंह 'पिंटू', वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र प्रकाश सिंह ,जिलाध्यक्ष (छात्र संघ) आदित्य नारायन जायसवाल ,प्रधान महासचिव (छात्र संघ) प्रेम प्रकाश सिंह,जिलाध्यक्ष (अधिवक्ता प्रकोष्ठ) सतीश कुमार सिंह 'एड.', ,प्रधान महासचिव राज बहादुर सिंह 'एड.' ,जिलाध्यक्ष  (अ0प्र0) आलिम हुसैन ,जिला सचिव प्रमोद सिंह ,अजय सिंह 'मंगली', हेमराज रावत, राजेश प्रताप वर्मा, अरुण सिंह राठौर ,दीपचंद सोनी सेवक खीरेस्वर महादेव ज्योतिर्लिंग राज परीक्षित जी ,जुबेर अहमद ,हरिश्चंद्र वर्मा, युवा मोर्चा महासचिव वीरेंद्र नाथ मिश्र,अशोक सरोज,विनय सिंह ,अश्वनी शर्मा ,दीपू वर्मा ,सफीर मलिक ,आकाश दीप सोनी ,रितेश सोनी ,भूपेन्द्र सिंह सहित संगठन के सभी पदाधिकारी ,सक्रिय सदस्य एवं बहुत से पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिवम सिंह राजपूत
💐mrshivam01💐