shivam singh Rajput

Saturday, 12 March 2022

माननीय दिनेश रावत विधायक हैदरगढ़ बीजेपी!

आज दिलीप सिंह परमार अपने हैदरगढ़ के नव निर्वाचित जन प्रिय माननीय दिनेश विधायक हैदरगढ़ बीजेपी के
 दिनेश रावत जी के आवास पर पहुंचकर बधाई दी,,,
भगवान श्री राम जी से प्रार्थना किया कि जल्द से जल्द दिनेश रावत मंत्री पद की भी शोभा बढ़ाएं.... 

सतीश शर्मा ने लगातार दो बार विधानसभा चुनाव जीतकर 2-2 पूर्व मंत्रियों को हराने का रिकार्ड बनाया है. शिवम् सिंह राजपूत


 शिवम् सिंह राजपूत/हैदरगढ़
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की अपनी अलग पहचान है. ठीक उसी तरह यहां की दरियाबाद विधानसभा सीट के वोटरों की भी अलग पहचान है. दरियाबाद की जिसे भी अपना बना लेती है, फिर उसे लगातार चुनाव जिताती है. यही वजह है कि यहां की जनता ने भाजपा विधायक सतीश चंद्र शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें 32,402 वोटों से चुनाव जितवाया.
सतीश शर्मा ने बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा सीट से एक बड़ा रिकार्ड भी अपने नाम किया है. 

भाजयुमो से की राजनीतिक करियर की शुरुआत 
लगातार दूसरी बार विधायक बने सतीश की अगर बात करें तो उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद से अपनी सियासी पारी की शुरुआत की थी. इसके बाद वह अलग-अलग पदों पर रहे. 2010 और 2015 में वह सिद्धौर से जिला पंचायत सदस्य चुने गए. सतीश शर्मा 2017 के विधानसभा चुनाव में बाराबंकी जिले में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले विधायक थे. इसी रिकॉर्ड को देखते हुए भाजपा ने उन्हें एक बार फिर यहां से मौका दिया. सतीश शर्मा ने पार्टी आलाकमान को इस बार भी निराश नहीं किया और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और सपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री अरविद सिंह गोप की करारी शिकस्त दी है.
सतीश शर्मा 
ने लगातार दो बार विधानसभा चुनाव जीतकर 2 पूर्व मंत्रियों को हराने का रिकार्ड बनाया है. 2017 में सपा के पूर्व मंत्री रहे स्व. राजा राजीव कुमार सिंह उर्फ राजा हड़ाहा और
इस बार 2022 पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को सतीश शर्मा ने करारी शिकस्त दी है.