shivam singh Rajput

Friday, 4 October 2019

एक सैनिक बोला यानि मै जिंदा हूँ !

एक सैनिक जिसकी पोस्टिंग कश्मीर मे है , रोज एक ATM मे जाता है और 100 रुपए निकालता है l ATM का गार्ड रोज इस सैनिक को आ कर 100 रुपए निकालते देखता है , पर वर्दी के खोफ़्फ़ के चलते सवाल पुछने की हिम्मत नहीं करता
एक दिन ATM पर कुछ लोगो भी थे , यह सैनिक भी वही आया , आज गार्ड ने हिम्मत कर पूछ लिया ॥ सर आप रोज आते है और 100 रुपए निकालते है , आप चाहे तो इकट्ठा रकम निकाल सकते है जो कई हफ्ते चलेगी
सैनिक ने अपनी टोपी सही की ... बंदूक को और मजबूती से पकड़ा और बोला
मेरा अकाउंट मेरी बीबी के मोबाइल से लिंक है , कश्मीर मे इंटरनेट बंद है , मै रोजाना 100 रुपए इस लिए निकालता हूँ ताकि मेरे परिवार  को पता चले आज 100 रुपए अकाउंट से निकले है यानि मै जिंदा हूँ ....
जय हिन्द मेरे भाइयों

No comments:

Post a Comment