shivam singh Rajput

Friday, 27 March 2020

कोरोना से डरो नहीं बाहर निकलो नहीं।

वीर तुम अडे रहो, घर में ही पड़े रहो।
तुम तनिक चलो नहीं
बाहर को हिलो नहीं।
घर में ही बहार हो
आपस में ही प्यार हो।
बेड पर जकड़ो नहीं
बीबी से अकड़ो नहीं।
किचिन का भी रुख करो
चाय की भी फिक्र करो।
खाने को  कुछ कम करो
व्यायाम जमकर करो।
कोरोना से डरो नहीं
बाहर निकलो नहीं।
पहाड़ से डटे रहो
पिटने से बचे रहो।
समय निकल जायेगा
कोरॉना भटक जायेगा
जान है तो जहान है
प्यारा हिंदुस्तान है।
यूँ  चेहरे  पर...
  उदासी ना ओढ़िये साहब,
  वक्त तकलीफ़ का जरुर है...
           लेकिन....
   कटेगा मुस्कुराने से ही।
घर पर रहें, स्वस्थ रहें।🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपके पास *राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री* के स्तर का कार्य है, तभी बाहर निकलें
सावधान रहें,
यह पेट का *कीड़ा* नहीं है,
जो निकल जाएगा।
*कोरोना* है
*राशन कार्ड* से नाम निकाल देगा। 😂😂
             
                       ((Mrshivam01))

No comments:

Post a Comment