shivam singh Rajput

Friday, 28 May 2021

"माँ ने जना संसार"

माँ ने जना संसार है सारा 
माँ है बनती सबका सहारा 
मत ठुकराओ अपनी माँ को 
माँ न मिलेगी फ़िर से दुबारा 

माँ ने अपना फ़र्ज निभाया 
तुम भी अपना फ़र्ज निभाना 
माँ ममता की ज्योति अमर है 
अटल ये रखना तुम उजियारा 

माँ  ने  तेरा  मान  बढ़ाया 
मान है रखना काम तुम्हारा 
माँ बेसहारा अब न हो पाए 
पार लगाना है काम तुम्हारा 

No comments:

Post a Comment