Tuesday, 26 March 2019

हमारे वीरों की अजय अमर गाथाओं को सुनियोजित तरीके से दफन कर दिया गया..


मैं आज फ़िल्म देखने गया था,,,जब से सिनेमा हॉल के बाहर निकला हुन मेरे मन मे कुछ सवाल क्रोन्ध रहे है ,,,कुछ तस्वीरें साफ हो रही है,,,कुछ चालें समझ भी आ रही है.
वामपंथी इतिहासकारों ने इतिहास के नाम पर हमें सिर्फ मुग़लों और गांधी-नेहरू परिवार की हफीम चटाई है,,ताकि ये क़ौम जाग न पाए,,इसे गुलाम बनाये रखा जा सके.हमें पाठ्यक्रम यूं पढ़ाया गया है मानो भारत का इतिहास मुग़लों से आरंभ हो कर गांधी-नेहरू पर खत्म हो जाता है...हमारे वीरों की अजय अमर गाथाओं को सुनियोजित तरीके से दफन कर दिया गया..मैंने कभी सारागढ़ी का नाम तक न सुना था न पढ़ा था,,या यूं  कहिए मुझ तक सारागढ़ी का नाम आने ही नहीं दिया गया.वो तो भला हो सोशल मीडिया का जिसने  हमें इस कैद से मुक्ति दिलाई... मैंने सारागढ़ी की जंग के विषय मे सर्वप्रथम सोशल के जरिये जाना ,,सोचिए,,,कितने ही गुमनाम सपूत होंगे जिनके बलिदान व पहचान को गांधी-नेहरू  के काले साये ने ढक लिया...
आखिर क्यों हमारे हीरो हमसे व हमारी पीढ़ियों से छुपा कर रखे गए??क्यों सारागढ़ी ,गुरु गोबिंदसिंह,गुरु तेग बहादुर,नेताजी,भगत सिंह जैसे बेशुमार घरतीपुत्रों के नामों से दूर रख कर  एक ही खानदान व एक ही परिवार को हम पर थोपा गया??हमें हमारे इतिहास से इसलिए अनभिज्ञ रखा गया ताकि हमारी पीढियां मानसिक 'गुलाम' रहें??? या कोई एक वर्ग विशेष नाराज न हो जाए?...
याद रहे जो इतिहास को मसलते है,,इतिहास उन्हें मसल देता है

सतीश शर्मा विधायक ने वितरित किये राशन कार्ड

रामसनेहीघाट बाराबंकी। पूर्ति विभाग की तरफ से आयोजित नए राशन कार्डों का वितरण समारोह पूर्वक किया गया।जिसकी शुरूआत स्थानीय विधायक सतीश शर्मा द्वारा की गई।

विदित हो इससे पहले राशन का वितरण कोटेदारो द्वारा सूची के माध्यम से किया जाता था।नई सरकार द्वारा नए पात्रगृहस्थी कार्ड,अन्त्योदय कार्ड का वितरण किया जाना है।

इसी के तहत तहसील रामसनेहीघाट मे कुल 16164 अन्त्योदय कार्ड है जिनमे बनीकोडर मे 9110,पूरेडलई मे 3505,वही दरियाबाद मे 3545 कार्ड है।

इसी प्रकार पात्र गृहस्थी मे तहसील के अंतर्गत कुल 71547 मे से बनीकोडर मे 39425, पूरेडलई मे 15067 व दरियाबाद मे 17055 कार्ड है।इस प्रकार कुल 87711 कार्ड है।जिसमे से बनीकोडर मे 48530,पूरेडलई मे 18576 तथा दरियाबाद मे 20600 कार्ड है।

इसी के साथ राशन वितरण मे योगी सरकार द्वारा राशन वितरण प्रणाली की शुरुआत की गई।