Tuesday, 21 April 2020

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

🧗🏻‍♂️ कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती 🧗

🌊 लहरों से डरकर नौका 🚣🏻‍♂️ पार नहीं होती,
🏄🏻‍♂️ कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 🙅🏻‍♂️

🐜 नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
🧱 चढ़ती दीवारों पर सौ-सौ बार फिसलती है।
😊 मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
🧗🏻‍♂️ चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना नहीं अखरता है।
🏅 आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
🏄🏻‍♂️ कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 🙅🏻‍♂️

🌊 डुबकियाँ सिंधु में गोताखोर लगाते हैं,
🏊🏻‍♂️ जा-जाकर गहरे पानी में खाली लौट आते ।
💎 मिलते ना मोती सहज ही गहरे पानी में,

बढ़ता दूना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी 🤜🏻 खाली हर बार नहीं होती,
🧗🏻‍♂️ कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 🙅🏻‍♂️

😩असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो,
👉🏻 कहाँ कमी रह गयी देखो और सुधार करो।
🏆 जब तक सफल न हो नींद चैन की त्यागो तुम,
🤺 संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम ।
🏇🏻 कुछ किये बिना जय-जयकार नहीं होती,
🏄🏻‍♂️ कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

No comments:

Post a Comment