Tuesday, 21 April 2020

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

🧗🏻‍♂️ कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती 🧗

🌊 लहरों से डरकर नौका 🚣🏻‍♂️ पार नहीं होती,
🏄🏻‍♂️ कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 🙅🏻‍♂️

🐜 नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
🧱 चढ़ती दीवारों पर सौ-सौ बार फिसलती है।
😊 मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
🧗🏻‍♂️ चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना नहीं अखरता है।
🏅 आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
🏄🏻‍♂️ कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 🙅🏻‍♂️

🌊 डुबकियाँ सिंधु में गोताखोर लगाते हैं,
🏊🏻‍♂️ जा-जाकर गहरे पानी में खाली लौट आते ।
💎 मिलते ना मोती सहज ही गहरे पानी में,

बढ़ता दूना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी 🤜🏻 खाली हर बार नहीं होती,
🧗🏻‍♂️ कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 🙅🏻‍♂️

😩असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो,
👉🏻 कहाँ कमी रह गयी देखो और सुधार करो।
🏆 जब तक सफल न हो नींद चैन की त्यागो तुम,
🤺 संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम ।
🏇🏻 कुछ किये बिना जय-जयकार नहीं होती,
🏄🏻‍♂️ कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

खून पसीने से सिचे जमी को, देश के अंदाता किसान होते है।

                 "भगवान"

सुना है जान बचाने वाले इंसान होते है,
सुना है डॉक्टर के रूप में भगवान होते है।

पापो का होता है हिसाब अभी भी,
सच को सुनने वाले पुलिस के कान होते है।

कर्मो का लेखा जोखा रखता पास अपन,
इंसानियत की सफाई करना वार्डबॉय के काम होते है।

बहन बन कर हंसाती नेक दिशा फिर से दिखती,
इंसानियत की मरम्मत करना नर्स के काम होते है।

आंखे कभी खोलो तो पहचान लेना,
देश की शान में मिटने वाले वीर जवान होते है।

खून पसीने से सिचे जमी को,
देश के अंदाता किसान होते है।

भूखे की सेवा करे भोजन करा कर,
इन्सानियत को समझाने वाले ऐसे धनवान होते है।

झुका लेना सिर अपना"mrshivam01"देख इन्हें,
सफेद,खाकी में छिपे ये भगवान होते है।

            (( शिवम सिंह राजपूत ))