विश्व विजयी तिरंगा प्यारा ,
झंडा ऊंचा रहे हमारा l
सदा शक्ति सरसाने वाला ,
प्रेम सुधा बरसाने वाला ,
वीरो को हरसाने वाला ,
मातृभूमि का तन-मन सारा !!प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने निवास पर तिरंगा लगाया गया ।
राष्ट्र निर्मित होता है भावनाओ से... राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता और संप्रभुता की भावना को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय प्रतीक होते हैं ---- " राष्ट्रीय ध्वज " " राष्ट्रगान " "राष्ट्रीय चिन्ह " आदि !!
यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने " एक भारत - श्रेष्ठ भारत " के प्रेरक लक्ष्य के साथ 'हर घर तिरंगा अभियान ' का आह्वान किया है ! आइए , हम सभी सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराएं ; भारत माता का गौरव बढ़ाएं ; राष्ट्र को सशक्त पराक्रमी और श्रेष्ठता का वैभव प्रदान करें !!
प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने निवास पर तिरंगा लगाया गया ।
Shivam Singh Rajput ((mrshivam01))