Sunday, 10 February 2019

सिरदर्द का आसान उपाय 

आजकल सिरदर्द बहुत ही आम समस्या है, लेकिन वक़्त रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह परेशानी बढ़ भी सकती है।

  ( 1 )
अदरक
सामग्री
चार छोटे-छोटे अदरक के टुकड़े तीन कप पानी
बनाने की विधि
एक बर्तन में पानी उबालें।अदरक के टुकड़ों को घिसकर उबलते पानी में डाल दें।अब इस उबलते पानी को थोड़ी देर के लिए ढक दें।थोड़ी देर बाद मिश्रण को छान लें और गरमा-गर्म पिएं।आप एक दिन में एक या दो कप इस मिश्रण का सेवन कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
वैसे तो अदरक सिरदर्द को कम कर सकता है, लेकिन यह सबसे ज़्यादा माइग्रेन में असरदार होता है। इसके अलावा यह मितली की परेशानी को भी कम करता है। यह घरेलू नुस्खा काफ़ी कम वक़्त में सिरदर्द का इलाज कर सकता है।
नोट : अदरक का अधिक सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए, इसका सीमित मात्रा में सेवन करें!

  ( 2 )
तुलसी
तुलसी को वर्षों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। सिर्फ़, सर्दी-ज़ुकाम ही नहीं, बल्कि सिरदर्द में भी तुलसी काफ़ी फायदेमंद है।
सामग्री
एक या दो बूंद तुलसी का तेलएक या दो चम्मच अन्य तेल जो आपको सूट करे (कैरियर ऑयल)
कैसे उपयोग करें ?
तुलसी के तेल को अन्य तेल के साथ मिलाएं।अब इस तेल के मिश्रण को रूई की मदद से या अंगुलियों पर लगाकर माथे और गर्दन पर हल्की-हल्की मालिश करें।फिर इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।इससे आपको आराम मिलेगा।अधिक दर्द होने पर हर कुछ घंटों में इसे लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
यह तेल आपकी मांसपेशियों में तनाव व अकड़न को दूर करता है। इसे दर्द वाले जगह पर लगाने से काफ़ी हद तक आराम मिलेगा। इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण सिरदर्द से राहत दिलाते हैं। यह तनाव और माइग्रेन के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

      ( 3 )
नींद पूरी करें
सिरदर्द के कारणों में सबसे पहला नंबर है नींद पूरी न होना। आजकल लोगों में अनिद्रा की परेशानी बढ़ती जा रही है। मन में कई तरह के उथल-पुथल और तनाव के कारण लोग देर रात तक जागते हैं। वक़्त पर न सोना और जल्दी उठ जाना और फिर पूरे दिन नींद में रहने से भी सिरदर्द होता है। इसलिए, ज़रूरी है कि आप सही वक़्त पर सोएं और सही वक़्त पर उठें।

No comments:

Post a Comment