#आनलाईन विज्ञापन साईट (#OLX) पर मंहगे मोबाईल फोन, वाहनों आदि के फर्जी #लुभावने #विज्ञापनों के बहकावे में ना आएं
आनलाईन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें
#रोहतक, 30 अप्रैल 2019
OLX विज्ञापन साईट से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई जिनकी जांच के दौरान यह तथ्य पाये गये कि कुछ असामाजिक तत्वों/ठगों द्वारा OLX पर महंगे मोबाइल फोन अथवा दो पहिया या चार पहिया वाहनों के फर्जी लुभावने विज्ञापन देकर तथा आम जनता को विश्वास में लेने के उद्देश्य से भारतीय सैनिक या अर्धसैनिक बलों (सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, पुलिस आदि) के सुरक्षाकर्मियों के पहचान से संबंधित दस्तावेजों तथा पहचान पत्रों का दुरुपयोग कर आम जनता से छल पूर्वक उनसे भिन्न-भिन्न समस्याओं का हवाला देकर टुकड़ों में अधिक से अधिक राशी ई-वॉलेट (मुख्यतः पेटीएम अथवा बैंक के खातों) में एडवान्स में प्राप्त कर ली जाती है तथा अधिक से अधिक राशी प्राप्त करने के पश्चात विज्ञापन में दी गयी वस्तु आवेदकों तक न पहुंचा कर उनके साथ धोखाधड़ी की जाती है।
जांच के दौरान यह पाया गया कि आवेदकों को यह विश्वास दिलाया जाता हैं कि क्रय की गयी वस्तु आपके पास ओवरनाइट कोरियर या अन्य कोरियर के माध्यम से अगले 24 घण्टों में पहुंचा दी जायेगी। जिससे आवेदक जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा राशी दिये गये ई-वॉलेट्स अथवा बैंक के खाते में जमा कर देते है, जोकि नही करानी चाहिए।
ऑनलाईन खरीदी/बिक्री के पहले इन बिंदुओं का ध्यान रखेः-
आमजन से यह अनुरोध किया जाता है कि OLX पर कुछ भी क्रय अथवा विक्रय करते समय निम्न लिखित बिन्दुओं पर ध्यान दें-
★ OLX पर कोई भी वस्तु खरीदते समय राशी ई वॉलेट द्वारा एडवान्स में न दें।
★ यदि कोई व्यक्ति OLX पर किसी भी वस्तु का विक्रय करते समय सैनिक/अर्धसैनिक बलों के सुरक्षाकर्मियों के पहचान (ID PROOD, CANTEEN CARD) से संबंधित दस्तावेज तथा पहचान पत्र पेश करता है तो उस पर तुरन्त विश्वास न करें तथा जांच पड़ताल कर ही खरीदे।
★ किसी भी वस्तु को OLX पर क्रय करते समय जहां तक सम्भव हो आमने सामने पब्लिक प्लेस पर मिलकर ही खरीदे।
★ OLX पर किसी भी वस्तु का क्रय करते समय विक्रेता की WhatsApp live location प्राप्त करने का प्रयास करें।
★ OLX पर किसी भी वस्तु का क्रय करते समय विक्रेता के साथ हुई whatsapp चैट पर विश्वास न करें।
★ OLX पर वस्तु को क्रय करते समय विक्रेता द्वारा दी गयी किसी भी प्रकार की कोरियर स्लिप पर बिना जांच पड़ताल के विश्वास न करें।
★ OLXपर वस्तु को क्रय करते समय जब तक वस्तु प्राप्त कर जांच परख न कर लें किसी भी प्रकार का पहले से पेमेन्ट न करें।
सावधान रहें, सर्तक रहें। सावधानी ही सुरक्षा है। mrshivam01 & रोहतक पुलिस आपकी सेवा में, सदैव तत्पर है।
No comments:
Post a Comment